
Ranchi: मानसून को लेकर रांची नगर निगम ने पहले से तैयारी शुरू कर दी थी. शहर की साफ-सफाई से लेकर नाला उड़ाही का काम भी निगम ने पहले कर लिया. लेकिन रेन कोट खरीदना भूल गए. अब जब आधी बरसात बीत चुकी है तो रांची नगर निगम ने रेन कोट की खरीदारी के लिए टेंडर निकाला है. इसका टेंडर के हिसाब से अभी टेक्निकल बिड ही खोला गया है. बाकी की प्रक्रिया पूरी होने में और समय लगेगा.
इसके बाद जबतक रेन कोट का वितरण किया जाएगा तो मानसून जा चुका होगा. इस मामले में जब नगर आयुक्त से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.
इसे भी पढ़ें :अफगानिस्तान की बदलती तस्वीरें, गांधार, मौर्यकाल, बामियान में बुद्ध की मूर्ति उड़ाने की नापाक तालिबान हरकत
ये है निगम का शेड्यूल
- 31 जुलाई को वेबसाइट पर टेंडर पब्लिश
- 31 जुलाई से 11 अगस्त तक सेल/डाउनलोड डेट
- 11 अगस्त – प्रोपोजल जमा करने की लास्ट डेट
- 12 अगस्त – टेक्निक प्रोपोजल खोलने की तारीख
- फाइनेंशियल प्रोपोजल के लिए डेट फाइनल नहीं
इसे भी पढ़ें :पलामू : मई से जून तक 51 सड़क दुर्घटनाओं में 46 लोगों की गयी जान




