Crime NewsJharkhandRanchi

नक्सलियों की जानलेवा खोजः इंजेक्शन सिरिंज में डेटोनेटर लगाकर तैयार कर रहा है घातक प्रेशर बम

Ranchi: नक्सली मेडिकल वेस्टेज का इस्तेमाल कर मौत का सामान बना रहे हैं. इंजेक्शन सिरिंज में डेटोनेटर लगाकर घातक प्रेशर बम तैयार कर रहे हैं. यह सुरक्षा बलों के लिए नई चुनौती है. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सर्चिंग के दौरान इस तरह का प्रेशर बम पहली बार देखने को मिला है. दरअसल, जीवन बचाने के लिए उपयोग में आने वाले चिकित्सकीय उपकरण को मौत देने वाले हथियार के रूप में तैयार किया गया.

इसे भी पढ़ें :BREAKING NEWS : ICC ने जारी किया टी-20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल, जानें भारत कब भिड़ेगा पाकिस्तान से

इससे पहले नक्सलियों द्वारा बनाये गए मोबाइल ऑपरेटेड लैंडमाइन, रेडियो बम, टाइम बम भी बरामद किए जा चुके हैं.गौरतलब है कि नक्सली लगातार नए-नए तरीकों से जवानों को भ्रमित कर बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं. इनमें लैंडमाइन नक्सलियों की सबसे बड़ी ताकत रही है.

झारखंड के नक्सली आर्थिक संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं जिस कारण वे वैसी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं जो सुरक्षा बलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने में नक्सलियों का सबसे बड़ा हथियार साबित हो रहा है. नक्सली सिरिंज की मदद से प्रेशर आईडी या यूं कहें सिरिंज से सिरिंज आईडी बनाकर जंगलों में बने अपने ठिकानों को अभेद्य किले में तब्दील कर चुके हैं. सुरक्षा बलों को इन इलाकों में इंजेक्शन के सिरिंज की मदद से बने कई आइईडी मिले है. मामले में जगुआर के असिस्टेंट कमांडेंट ओमप्रकाश ने बताया की नक्सली आर्थिक तौर पर कमजोर हुए हैं. वहीं उनका मैन पावर भी कम हुआ है जिस वजह से वे मेडिकल वेस्ट का इस्तेमाल तो कर ही रहे हैं. वही इसके अलावा अन्य वेस्ट का भी इस्तेमाल नक्सली अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :पलाश ब्रांड से रेशम की राखियां तैयार कर रहीं ये दीदियां, खूब हो रही बिक्री

Related Articles

Back to top button