JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

Jharkhand Corona Update: रांची वासियों के लिये राहत, 24 घंटे में 4 ही मरीजे मिले, एक दिन पूर्व 17 संक्रमित मिलने से मचा था हड़कंप

झारखंड में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 200 से नीचे पहुंची

Ranchi: एक दिन पूर्व राजधानी रांची में 17 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को 24 घंटे में 4 संक्रमित मिले हैं. जिसे राहत के तौर पर देखा जा रहा है. इसके साथ ही बुधवार को राज्य में कुल 14 संक्रमित मिले हैं. अच्छी बात यह है कि 16 जिलों में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला है. राज्य के तीन ही जिले ऐसे हैं, जहां दो या इससे अधिक मरीज मिले हैं. इन तीन जिलों में रांची-4, खूंटी-3 व देवघर-2 शामिल हैं. धनबाद, गढ़वा, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार व रामगढ़ में एक-एक मरीज मिले हैं. मालूम हो कि एक दिन पूर्व मंगलवार को राज्य में 34 संक्रमित मिले थे.

 

रांची में 17 संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन सख्त हुआ है. बाहर से आ रहे लोगों की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग व जांच बढ़ा दी गई है. मंगलवार जिन 17 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, इनमें अधिकांश का ट्रैवल हिस्ट्री पाया गया है. कुछ लोग दिल्ली से, कुछ साउथ से और कुछ महाराष्ट्र से लौटे हैं. बुधवार को 14 संक्रमित मिलने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 347454 हो गई है. इनमें 342128 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. बुधवार को 26 मरीजों ने कोरोना को मात दी है.

 

अच्छी बात यह है कि कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के बाद पहली बार राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 200 से कम हुई है. गुरुवार की सुबह तक राज्य में 196 सक्रिय मरीज थे. इनमें सबसे अधिक 60 रांची में हैं. रांची के अलावा पांच अन्य जिलों में सक्रिय मरीजों की संख्या दस से अधिक है. ऐसे जिलों में देवघर-12, धनबाद-24, पूर्वी सिंहभूम-12, कोडरमा-18 व रामगढ़-13 है. जाहिर है अन्य 18 जिलों सक्रिय मरीजों की संख्या दस से कम है.

 

बेशक, राज्य में लगातार संक्रमित मिल रहे हैं, मगर राहत वाली बात यह है कि करीब एक सप्ताह से कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है. राज्य में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 5130 तक पहुंच गई है. इनमें सबसे अधिक 1585 रांची से व 1043 पूर्वी सिंहभूम से है. राज्य टेस्टिंग व वैक्सीनेशन का काम तेजी से जारी है. बुधवार को विभिन्न जिलों में 55108 लोगों की कोरोना जांच की गई. 110403 लोगों को वैक्सीन दी गई. जिनमें 18-44 आयु वर्ग के 85641 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई.

Related Articles

Back to top button