रांची : झारखंड में अब बिना लाइसेंस के शराब बेचना मुश्किल हो सकता है। इसका संकेत कुछ दिनों पूर्व विभाग का प्रभार संभाले मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने दिया। उन्होंनें बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में कहा कि अवैध ढंग से और लाइसेंस के बिना शराब की बिक्री रोकने के लिए सरकार एक अभियान चलाएगी। वहीं वित्तीय वर्ष 2013-14 के लिए विभागीय लक्ष्य को पूरा करने की बात उन्होंने कही।
इस संबंध में उन्होंने बताया कि इस बार सात सौ करोड़ का लक्ष्य है जिसमें से लगभग 1.5 करोड़ रुपये का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। मंत्री ने आगे कहा कि नगर विकास विभाग के काम करने का तरीका बदला जाएगा। साथ ही ग्रेटर रांची का काम आगे बढाने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।




