BiharCrime News

बेतिया में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Betiah: जिले के नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के महुवा भुशा गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है. इस मामले में लड़की की मां ने 8 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. महिला ने पुलिस को आवेदन में बताया है कि इसी महीने की 5 तारीख को वह अपने परिवार के साथ घर में सोई थी. तभी रात के करीब 10 बजे कुछ आवाज आई, जिसके बाद उसकी नाबालिग बेटी घर में नहीं दिखी. परिवार के सभी लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका. महिला ने आरोपियों पर बच्ची को दूसरे प्रदेश में बेचने की नियत से अपहरण करने का आरोप लगाया है. उन्होंने प्रशासन से अपनी बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है. थाने में दिए आवेदन में पीड़ित मां ने शिकारपुर थाना क्षेत्र के महुवा भुशा गांव निवासी अलफाज़ देवान, रजाक देवान, नुरैन देवान समेत 8 लोगों को नामजद किया है.

इसे भी पढ़ें :  NewsWing के सवाल पर बौखलाये तेजप्रताप, देख लेने की दी धमकी

दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

शिकारपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि अभी भी 6 आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं. 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
इस संबंध में शिकारपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी सद्दाम हुसैन ने बताया कि महिला द्वारा दिए गए आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है. दो अभियुक्त की गिरफ्तारी भी कर ली गई है. बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. बहुत जल्द अपहृत लड़की की बरामदगी भी कर ली जाएगी.

इसे भी पढ़ें :  प्रतिबंधित सूची में शामिल जीएम मालिक लैंड पर खड़ा हो गया पंचरत्न ट्विन टावर

Related Articles

Back to top button