ChatraCrime NewsJharkhand

…और अफीम तस्कर पुलिस की रायफल लूटकर हो गये फरार

Chatra : गिदौर थाना क्षेत्र के बिरहोर कालोनी के समीप स्थित क्रेशर के पास अफीम खरीद फरोख्त करते युवकों की गिरफ्तारी को लेकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो तस्कर एक जवान का रायफल लेकर फरार हो गये. और स्वीफ्ट डिजायर कार पर सवार होकर भाग निकले.

इसे भी पढ़ें :  राजीव गौबा एक साल और बने रहेंगे केंद्रीय कैबिनेट सचिव, मिला एक्सटेंशन

घटना की सूचना जब गिदौर के लोगों को हुई तो चौक पर लोगों ने रोकने का प्रयास किया. परन्तु तस्कर ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गया. इसकी सूचना बरियातू के लोगों को फोन पर दी गई तो लोगों ने सड़क पर ट्रैक्टर लगाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया. जहां ट्रैक्टर को धक्का मारते हुवे फरार हो गया. परन्तु ट्रैक्टर से धक्का लगने के कारण स्वीफ्ट गांगपुर के पास खराब हो गयी और बन्द हो गयी.

इधर उसका पीछा करते आ रहे थाना प्रभारी संजय कुमार ने उसे गांगपुर में धर दबोचा. फिर उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ आलोक प्रियदर्शी गिदौर पहुंचे. पूछताछ के क्रम में उक्त युवक ने अपना नाम विक्रम कुमार सिंह पिता सुजीत सिंह बताया. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 40 ग्राम ब्राउन शुगर, दो पिस्टल और 40 जिंदा कारतुस, पांच मोबाइल, दो मैगज़ीन चेम्बर, एक खोखा, तीन पैकेट ब्राउन शुगर भरा हुआ सिगरेट आदि बरामद हुए.

इसे भी पढ़ें : बिरसा हरित ग्राम योजना: वृक्षारोपण के लिए गड्ढा भराई का काम स्लो, सचिव ने जतायी नाराजगी

Related Articles

Back to top button