
Giridih : सड़क लूट गिरोह के अपराधियों ने गिरिडीह-डुमरी रोड के पांडेयडीह मोड़ के पास यात्री वाहनों को अपना निशाना बनाने का प्रयास किया. पीरटांड थाना पुलिस को वक्त पर मिली सूचना के कारण अपराधी लूट की घटना को अंजाम नहीं दे सकें. घटना गुरुवार अहले सुबह की बताई जा रही है.
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह मोड में सड़क लूट गिरोह के अपराधियों ने पेड़ गिराकर सड़क अवरुद्ध कर दिया था. जिसके बाद पीरटांड़ थाना पुलिस को वक्त पर इसकी सूचना मिली.
इसे भी पढ़ेंःजातीय जनगणना के लिए पीएम मोदी से मिलेंगे नीतीश, लिखा पत्र
इसके बाद पीरटांड़ थाना पुलिस सूचना मिलने के साथ ही घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस वैन को आते देख अपराधी वहां से फरार हो गये. अंधेरे का फायदा उठाकर सारे अपराधी भागने में सफल रहे.
बताते चलें कि एक दिन पहले ही अपराधियों ने गिरिडीह-बेंगाबाद रोड के खंडौली मोड़ में तीन वाहनों से लूट की घटना को अंजाम दिया था.
इसे भी पढ़ेंःबिहार के इस अस्पताल में मोबाइल फ्लैश की रोशनी में होता है इलाज




