Bihar

बिहार : पुल टूटने से ग्रामीणों को हो रही है परेशानी, 50 वर्ष पूर्व किया गया था पुल का निर्माण

शेखपुरा जिले के घाटकोसूम्भा प्रखंड क्षेत्र के सहरा गांव में 5000 हजार की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बारिश की वजह से 50 वर्ष पहले बना वहां का एकलौता पूल टूट गया. पूल टूटने की जानकारी मिलते ही घाटकोसूम्भा बीडीओ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने अपने विभाग के अधीन यह पुल निर्माण नहीं होने की बात कही. हालांकि बीडीओ ने ग्रामीणों को आश्वस्त जरूर किया है कि जल्द ही पुल का निर्माण कराया जायेगा.

बहरहाल स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू कुमार ने कहा है कि सहरा गांव में 5000 की आबादी है. यही एक पुल था जो गांव को बाकी क्षेत्रों को जोड़ता था. पुल टूटने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

 

इसे भी पढ़ें : लालू प्रसाद यादव के बयान से हुए चिराग हुए गदगद, तेजस्वी के साथ आने पर करेंगे विचार

 

Related Articles

Back to top button