Bihar

लालू प्रसाद यादव के बयान से हुए चिराग हुए गदगद, तेजस्वी के साथ आने पर करेंगे विचार

Patna: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक बार फिर से राजनीति में काफी एक्टिव दिख रहे हैं. लालू प्रसाद यादव ने चिराग पासवान की तारीफ करते हुए कहा है कि लोजपा के नेता चिराग पासवान हैं और तेजस्वी यादव चिराग पासवान को साथ आना चाहिए.

लालू यादव के इस बयान से चिराग पासवान काफी गदगद हैं. चिराग ने स्पष्ट कह दिया है कि लालू प्रसाद उनके अभिभावक हैं. लंबे समय तक मेरे पिता स्वर्गीय राम विलास पासवान और लालू प्रसाद यादव मित्र रहे.

इसे भी पढ़ें :Bihar: मार्क्सशीट-सर्टिफिकेट में सुधार के लिए 11 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं मैट्रिक- इंटर के सफल छात्र, लगेगा शुल्क

यदि लालू प्रसाद इस तरह की बात कहते हैं तो यह हमारे लिए काफी सम्मान की बात है. उन्होंने हमें नेता माना यह हमारे लिए काफी गर्व की बात है.

वहीं तेजस्वी और चिराग कब एक होंगे उसपर कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता अभी आशीर्वाद यात्रा है जिसको लेकर मैं काम कर रहा हूं. बिहार की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है.

अभी लोगों से जुड़ने और जोड़ने का काम करना है. लालू प्रसाद यादव हमारे अभिभावक हैं. उनकी बातों का मैं सम्मान करता हूं. तेजस्वी यादव के साथ कब आएंगे इस बारे में बाद में बात करूंगा और विचार करूंगा.

इसे भी पढ़ें :छह आइएएस अधिकारियों का तबादला, केके सोन बने कल्याण सचिव, के श्रीनिवासन परिवहन सचिव

Related Articles

Back to top button