
Patna: टोक्यो ओलंपिक में मंगलवार को भारतीय हॉकी टीम की सेमीफाइनल में हार के बाद इस पर सियासी बयानबाजी बिहार में शुरू हो गई. आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि बेल्जियम की टीम के मुकाबले हमारी टीम अभी भी कमजोर दिखी. इसके लिए उन्होंने एनडीए और यूपीए के दोनों सरकारों को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि अगर सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न दे सकते हैं तो हॉकी के महान खिलाड़ी ध्यानचंद को क्यों नहीं.
इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा ने कहा कि ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग वर्षों पुरानी है. यह आम भारतीयों की मांग है.
इसे भी पढ़ें :Bihar: मार्क्सशीट-सर्टिफिकेट में सुधार के लिए 11 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं मैट्रिक- इंटर के सफल छात्र, लगेगा शुल्क
देश के किसी भी खिलाड़ी से ज्यादा उनको देश ने प्रेम दिया है. पिछली सरकारों ने नहीं दिया है तो अन्याय हुआ है. उनको भारत रत्न देने से हॉकी के सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा. यह हमारे राष्ट्रीय खेल का भी सम्मान होगा.
इस पर बीजेपी के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल ने भारत को विश्व में काफी प्रतिष्ठा दिलाई है. इसमें सचिन तेंदुलकर का बड़ा योगदान है. ध्यानचंद ने भी देश को काफी प्रतिष्ठा दिलाई है। पहले की सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया कि ध्यानचंद को भी भारत रत्न दिया जाए.
इसे भी पढ़ें :छह आइएएस अधिकारियों का तबादला, केके सोन बने कल्याण सचिव, के श्रीनिवासन परिवहन सचिव




