
Ranchi: रांची में एक अगस्त से जमीन-फ्लैट की बढ़ी हुई कीमत पर रजिस्ट्री होगी. इसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है. जिला अवर निबंधन कार्यालय ने नयी दर से संबंधित प्रस्ताव बनाकर डीसी को भेज दिया है. शहरी क्षेत्रों में जमीन की कीमतों में 5 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गयी है. शहरी इलाकों के अधिकतर वार्डों में 10 फीसदी की बढोतरी का प्रस्ताव है. वहीं, कुछ ही इलाकों में 5 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव है. जानकारी के अनुसार ग्रामीण इलाकों में भी जमीन की कीमतों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी होगी. जमीन की नयी दर 31 जुलाई को जारी की जायेगी.
वार्ड नंबर 21 में आवासीय जमीन की पुरानी दर 754096.00 रुपए प्रति डिसमिल थी, लेकिन अब प्रस्तावित नयी दर के अनुसार वार्ड नंबर-21 में आवासीय जमीन की कीमत लगभग 8.30 लाख रुपए प्रति डिसमिल हो जायेगी. वहीं, इसी वार्ड की व्यावसायिक जमीन की पुरानी दर 829506.00 रुपए प्रति डिसमिल थी. अब प्रस्तावित नयी दर के अनुसार वार्ड नंबर-21 में व्यवसायिक जमीन की कीमत 911506.00 रुपये प्रति डिसमिल हो जायेगी. जबकि, वार्ड नंबर-21 में फ्लैट प्रति वर्गफीट की पुरानी कीमत 4007.00 रुपए थी जो अब प्रस्तावित दर के अनुसार वार्ड नंबर-21 में फ्लैट की कीमत 4407.00 रुपए प्रति वर्गफीट हो जायेगी.
इसे भी पढ़ेंःकोवैक्सीन की दूसरी डोज को प्राथमिकता, अगले महीने से फर्स्ट डोज
वार्ड की संख्या- जमीन की संभावित नई दर(प्रति डिसमिल रू) आवासीय-व्यवसायिक- फ्लैट
- 1- 514914.00 1028857.5- 3366.00
- 2- 392833.00 785665.01- 3770.08
- 3- 367230.00 734460.00- 3583.00
- 4- 376782.00 764564.00- 3644.00
20- 599327.00- 1190654.00- 5007.00
21- 829096.00- 911506.00- 4407.00
22- 878927.01- 1749857.00- 6673.00
23-831093.00- 1662184.00- 4534.00
24-691006.00- 2516026.00- 4186.00
25-479968.00- 991591.00- 4690.00
26-479968.00- 920937.00- 4684.00
27-684329.00- 1368659.00- 4657.00
ऐसे करें गणना
अगर कोई व्यक्ति 20 लाख का फ्लैट खरीदता है, तो उसे पूर्व में सात प्रतिशत शुल्क के तौर पर 1.40 लाख रुपये चुकाने होते थे. इसमें 80,000 रुपये का स्टांप व 60,000 रुपये का निबंधन शुल्क शामिल है़, लेकिन 10 फीसदी की बढ़ोतरी होने पर 20 लाख रुपये वाले फ्लैट की कीमत अब 22 लाख रुपये हो जायेगी. इसके लिए उस व्यक्ति को सात फीसदी शुल्क के तौर पर 14,000 रुपये अधिक देने पड़ेंगे. यानी 8,000 रुपये स्टांप शुल्क व 6,000 रुपये निबंधन शुल्क के तौर पर देने पड़ेंगे.
जमीन की कीमत बढ़ी तो इतना अधिक पैसा लगेगा
अगर, किसी जमीन की कीमत 10 लाख प्रति डिसमिल है तो 10 फीसदी कीमत बढ़ जाने पर उस जमीन की कीमत 11 लाख रुपये हो जाएगी. उस जमीन पर 4 फीसदी स्टांप ड्यूटी के तौर पर 40 हजार रुपये स्टांप शुल्क लग जाएगा. वहीं, तीन प्रतिशत शुल्क के तौर पर 30 हजार जमा करने होंगे.




