BiharNEWS

पटना में चलीं दिल्ली जैसी सीएनजी बसें,  सीएम ने दिखाई हरी झंडी

Patna : राजधानी पटना के निवासी अब दिल्ली जैसी सीएनजी बसों में यात्रा कर सकेंगे. सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर 50 सीएनजी बसों को पटना की सड़कों के लिए रवाना कर दिया है. इन बसों का डीजल से चलने वाली बसों के मुकाबले किराया भी काफी कम होगा. डीजल बस की तुलना में इन बसों से प्रदूषण कम होता है. इसलिये यह पार्यावरण के लिये भी फायदेमंद है.

इसे भी पढ़ेंःसांसद प्रिंस पासवान ने कहा, अपनी गलती की सजा भुगत रहे हैं चिराग

अच्छी बात यह भी है कि डीजल वाली बसों की तुलना में किराया भी कम होगा. गांधी मैदान के कारगिल चौक से दानापुर बस स्टैंड या दानापुर रेलवे स्टेशन तक 20 रुपया भाड़ा होगा. इसी रूट पर गांधी मैदान से पटना जंक्शन के लिए 5 रुपया, सचिवालय के लिए 8 रुपया और सगुना मोड़ के लिए 16 रुपये भाड़ा लगेगा.

Related Articles

Back to top button