NewsWing
Arrah,13 November : आरा मंडल कारा में शनिवार की देर रात कैदियों के दो गुटों में भिड़ंत हो गयी. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इस घटना की सूचना मिलते ही कारा प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो कैदियों को सेल में डाल दिया. इस दौरान पुलिस की ओर से छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी में कैदियों के दोनों के वार्ड से 530 ग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया.
दरअसल रविवार को जेल अधीक्षक के बयान के बाद विजेंद्र चौधरी तथा गोपाल उपाध्याय पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. लेकिन कैदियों की आग्रह के बाद इन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. वहीं इस बारे में जेल अधीक्षक निरंजन पंडित का कहना है कि जेल के अंदर वार्ड में दो गुट आपस में शनिवार की देर रात भिड़ गये.
छापेमारी में 530 ग्राम गांजा वॉर्ड से बरामद
कैदियों के दो गुटों के बीच भिड़ंत की सूचना जैसे ही जेल अधिक्षक को मिली तो उनपर त्वरित कार्रवाई की गयी. इसके अलावा उसी दौरान उनके वार्ड की भी तलाशी ली गयी. जिसमें 530 ग्राम गांजा वॉर्ड से बरामद किया गया. दिन कैदियों के पास से गांजा की बरामदगी हुई है, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस बारे में जेल अधिक्षक निरंजन पंडित ने बताया कि कैदियों के गुटों में आपस में हुई भिड़त के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. साथ ही उन्होंने कहा कि जेल के बाहर से शरारती तत्व भी कई बार कुछ ना कुछ फेंक देते हैं और इसमें जेल के अंदर बंद कैदियों की भी संलिप्तता पायी गयी है. ऐसे कैदियों को चिन्हित किया गया है और उनपर भी कार्रवाई की जा रही है. हालांकि इससे पहले भी कई बार जेल में छापेमारी की गयी है और सामान की बरामदी हुई है. अब इसबार की छापेमारी में जिनके भी नाम सामने आये हैं, उनपर कार्रवाई की जा रही है.




