
Ranchi: विधायकों की खरीदफरोख्त के तथाकथित मामले में सत्ताधारी गठबंधन के दलों और विपक्षी दलों के बीच भी खींचतान शुरू हो गयी है. राज्य सरकार गिराने की साजिश के तहत विधायकों की खरीद का मामला गरमाया हुआ है. पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर इनलोगों पर विधायकों को खरीदने का आऱोप लगाया था.
जानकारी हो पिछले दिनों कांग्रेस के तीन विधायक दिल्ली गये थे. इनमें बरही विधायक उमाशंकर अकेला, डॉ इरफान अंसारी के अलावा बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव शामिल हैं.रांची से दिल्ली जाने के लिये जिस पीएनआर का इस्तेमाल किया गया है.
इसे भी पढ़ें :विधायक खरीद मामला : मेरे चलते कांग्रेस सत्ता में आई, मुझे ही बदनाम करने पर है तुली : डॉ इरफान अंसारी
निशिकांत ने ये लिखा ट्वीटर पर
इसको लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सवाल खड़े किये हैं. इस मामले पर दुबे ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है. उन्होंने पूछा है कि कुमार गौरव कौन हैं? कहीं विधायक अनूप सिंह के भाई तो नहीं हैं? दो भाई की लड़ाई में सीएम व झारखंड पुलिस मुर्खतापूर्ण कार्रवाई कर ठेका मजदूर व सब्जी बेचने वाले से सरकार तो नहीं गिरा रही?.
कुमार गौरव कौन हैं? कहीं विधायक अनूप सिंह जी के भाई तो नहीं? दो भाई की लड़ाई में मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी व @JharkhandPolice मूर्खतापूर्ण कारवाई कर ठेका मज़दूरों व सब्ज़ी बेचने वाले से सरकार तो नहीं गिरा रही?@yourBabulal @dprakashbjp @idharampalsingh @itssuniltiwari @ANI pic.twitter.com/yQhJ9LCi8H
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) July 25, 2021
कुमार गौरव ने निशिकांत के सवालों का दिया जवाब
इनके सवाल पर झारखंड यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव ने न्यूज विंग से कहा कि मैं निशिकांत दुबे समेत तमाम लोगों को यह आश्वस्त करना चाहता हूं कि 15 जुलाई की फ्लाइट से मैं दिल्ली नहीं गया था. बल्कि 14 जुलाई की रात मैं दिल्ली से वापस रांची आया था. कुमार गौरव नाम का कोई दूसरा शख्स शायद उस फ्लाइट से गया हो.
दूसरी बात मैं निशिकांत दुबे से कहना चाहूंगा कि मेरे और मेरे बड़े भाई जयमंगल सिंह के बीच किसी बात को लेकर कोई लड़ाई नहीं है. बेकार की गलतफहमी निशिकांत दुबे नहीं पाले.
इसे भी पढ़ें :सांसद प्रिंस पासवान ने कहा, अपनी गलती की सजा भुगत रहे हैं चिराग




