
Giridih : शहर के वृद्धाश्रम आशादीप में गुरुवार को यूनिसेफ स्कूल और चेतना विकास संस्था की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में गिरिडीह सिविल सर्जन डॉ. सिद्धार्थ सान्याल और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेम्ब्रम भी शामिल हुईं.
इसे भी पढ़ें :‘#jssc_नियमावली में सुधार_करो’ हैशटैग के साथ बेरोजगार कर रहे विरोध
यूनिसेफ स्कूल और चेतना विकास संस्था की तरफ से वृद्धाश्रम के वृद्धों के बीच राशन किट का वितरण किया गया. आश्रम में मौजूद सभी वृद्धों के बीच राशन किट का वितरण करने के साथ सिविल सर्जन डॉ. सन्यॉल और समाज कल्याण पदाधिकारी ने मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया.
इधर कार्यक्रम में विलियम जैकब, प्रियंका शर्मा, पुष्पा शक्ति, शैली हेमरोम, कुमारी निशा, मधुलिका, कुमारी गौरव और हसन राजा, अमीशा शर्मा, तनुश्री समेत कई मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें :संसद में भारी हंगामाः राज्यसभा में TMC सांसदों ने आईटी मिनिस्टर से छीनकर फाड़े पेपर




