
Dhanbad : कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल बीसीसीएल ब्लॉक दो परियोजना तथा निर्माणाधीन न्यू मधुबन कोल वाशरी का दौरा किया. बीसीसीएल सीएमडी पीएम प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. कोल इंडिया चेयरमैन निर्माणाधीन न्यू मधुबन कोल वाशरी के निर्माण करने वाली कंपनी एचइसी कंपनी अधिकारी तथा बीसीसीएल अधिकारियों के साथ बैठक की.
इस दौरान केशरगढ़ के विस्थापित लोगों ने चेयरमैन से अपनी समस्या को लेकर मिलना चाहा. लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने मिलने नहीं दिया.
इसे भी पढ़ें :संसद में भारी हंगामाः राज्यसभा में TMC सांसदों ने आईटी मिनिस्टर से छीनकर फाड़े पेपर
जिसके के बाद विस्थापित मोर्चा के लोगों ने चेयरमैन सीएमडी तथा स्थानीय बीसीसीएल अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि न्यू मधुबन कोल वाशरी का दौरे पर आये थे. न्यू मधुबनी कोल वाशरी पूर्ण हो जाना चाहिए था लेकिन पूर्ण अब तक नहीं हो पाया है. सितंबर तक इसे पूरा करने को एचइसी कंपनी को कहा गया है.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : 42 लाख लोगों ने फर्जी तरीके से लिये PM Kisan Samman Nidhi के 2,900 करोड़ रुपये, वसूल करेगी सरकार




