JharkhandKoderma

कोडरमा : रेल जाम मामले में किसान मोर्चा के नेताओं को मिली जमानत

Koderma : कृषि कानून के खिलाफ किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा देशव्यापी आन्दोलन के तहत हुए रेल जाम के लिए भाकपा नेता और जिप सदस्य महादेव राम, ज़िला मंत्री प्रकाश रजक, माले नेता और किसान महासभा के जिला संयोजक राजेन्द्र मेहता, बसपा के जिलाध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर, मोर्चा के संयोजक और सिविल सोसाइटी के उदय द्विवेदी, आम आदमी पार्टी के दामोदर यादव को रेल न्यायालय धनबाद ने सोमवार को बेल दे दिया.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand News : महिला ने की अंचल कर्मी की धुनाई, पहले की पैसे की मांग फिर महिला से मांगा नंबर

ज्ञात हो कि तीन कृषि कानून के खिलाफ 18 फरवरी को किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले हिरोडीह रेलवे स्टेशन पर जाम व धरना प्रदर्शन किया गया था.

बेल मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए सीपीएम के राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय पासवान ने कहा कि मुकदमा दायर कर आंदोलनकारियों के हौसले को कमजोर नहीं किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें :फादर स्टेन स्वामी की मौत की जवाबदेही केंद्र लेः हेमंत

Related Articles

Back to top button