
Gopalganj: केंद्र सरकार ने बिहार को बड़ी सौगात दी है. पटना के अलावा गोपालगंज में भी अब आयुष हॉस्पिटल को बनाने की मंजूरी मिल गई है इसके साथ ही केंद्र सरकार ने 6 करोड़ 40 लाख रुपए भी गोपालगंज जिला प्रशासन को आवंटन कर दिया है आपको बता दें कि बिहार का पहला आयुष हॉस्पिटल पटना में है और अब दूसरा आयुष हॉस्पिटल गोपालगंज में बनने जा रहा है.
गोपालगंज के लोगों के लिए पीएम मोदी की यह बड़ी सौगात है इस बात की जानकारी गोपालगंज के सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सुमन ने दी. डॉक्टर आलोक कुमार सुमन ने कहा कि उनके प्रयास के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने पटना के बाद गोपालगंज को यह सौगात दी.
इसे भी पढ़ें :नगर विकास के 12 पदाधिकारियों का स्थानांतरण व पदस्थापन
आयुष मंत्रालय के द्वारा गोपालगंज में 50 बेड का आयुष हॉस्पिटल तैयार किया जाएगा यह हॉस्पिटल इंटीग्रेटेड होगा यहां पर आयुर्वेद होम्योपैथी योग सहित अन्य माध्यम से मरीजों का इलाज किया जाएगा.
हॉस्पिटल बनाने के लिए जमीन की मंजूरी को लेकर बिहार सरकार के पास प्रस्ताव भेज दिया गया है केंद्र सरकार से तत्काल 6 करोड़ 40 लाख आवंटन भी किए गए हैं. बिहार सरकार से मंजूरी मिलते ही यहां पर 50 बेड का आयुष हॉस्पिटल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.
डॉ आलोक कुमार सुमन ने कहा कि कोरोना कि तीसरी लहर को देखते हुए गोपालगंज में विशेष तैयारी की जा रही है यहां पर 5 ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में जिस तरीके से ऑक्सीजन की किल्लत झेलनी पड़ी थी तीसरी लहर के पहले ही सारी तैयारी मुकम्मल कर ली जा रही है. ऑक्सीजन की मुकम्मल व्यवस्था अभी से ही शुरू कर दी गई है ताकि अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो हम उसके लिए पहले से तैयार रहें ऑक्सीजन के बिना किसी को जान नहीं लगानी पड़े.
इसे भी पढ़ें :Tokyo Olympic: हॉकी इंडिया के डेलिगेट्स के रूप में टोक्यो जायेंगे झारखंड कुश्ती के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह




