
कोरोना वायरस की तीसरी लहर के संभावित खतरों से जूझ रहा भारत दूसरी लहर में ही कोरोना का विकराल रूप देख चुका है. भारत में भले ही सरकारी आंकड़ों के हिसाब से करीब चार लाख से अधिक मौतें हुई हों, मगर अमेरिकी रिपोर्ट में इससे 10 गुना अधिक होने का दावा किया गया है. अमेरिकी शोध समूह की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में कोरोना महामारी से 34 से 47 लाख मौतें हुई हैं. जो कि केंद्र सरकार के आंकड़ों से 10 गुना ज्यादा है.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand : मैट्रिक और इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा लेने का आदेश जारी
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अब तक कोरोना से 4,14,482 लोगों की मौत हुई है, जो दुनिया में तीसरे नंबर पर है. वहीं, अमेरिका में 6,09,000 और ब्राजील में 5,42,000 मौतें हुई हैं. अमेरिकी स्टडी ग्रुप सेंटर ऑफ ग्लोबल डिवेलपमेंट (https://www.cgdev.org/publication/three-new-estimates-indias-all-cause-excess-mortality-during-covid-19-pandemic ) की रिपोर्ट में जो दावा किया गया है, वह अब तक का सबसे अधिक है. जो किसी भी संगठन की ओर से बताया गया है.
शोधकर्ताओं को कहना है कि वास्तव में मौतों का आंकड़ा कई मिलियन हो सकता है. यदि इस आंकड़े को देखा जाए तो ये आजाद भारत की सबसे बड़ी त्रासदी है. सेंटर ने अपने अध्ययन के तहत कोरोना के दौर में हुई मौतों और उससे पहले के सालों में गई जानों के आंकड़े का विश्लेषण किया है. इसके आधार पर ही सेंटर ने 2020 से 2021 के दौरान मौतों का आंकड़ा निकाला है और उसे कोरोना से जोड़ते हुए सरकार के आंकड़ों पर सवाल उठाया है.




