
Ranchi : रांची पुलिस ने गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद की हैं. गिरफ्तार अपराधियों में मोहम्मद शाहरुख और आकाश राय उर्फ मोनू शामिल हैं. इनके पास से पांच पिस्टल, 127 जिंदा गोली, एक पिस्तौल और अमन साहू गिरोह का 15 पीस पर्चा बरामद किया गया.
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने सोमवार को नामकुम थाने में बताया कि रांची के एसएसपी और लातेहार के एसपी की गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी.
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल से मिले बंधु व प्रदीप, कहा- हमारे मसले का हल निकालें

छापेमारी के क्रम में अमन साहू गिरोह के सक्रिय सदस्य मोहम्मद शाहरुख और आकाश राय को गिरफ्तार किया गया. जबकि गिरोह का एक सदस्य कुंदन कुमार गिरि भागने में सफल रहा.
एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में लातेहार पुलिस की टीम भी शामिल थी. गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि शहर के कुछ लोगों की हत्या कर दहशत फैलाना और लेवी वसूलना इनका उद्देश्य था.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : सेना के Defence Land का सार्वजनिक परियोजनाओं के लिए हो सकेगा इस्तेमाल




