BiharLead News

पटना में भाजपा महानगर जिला कार्यसमिति की बैठक, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव रहे मौजूद

Patna : महानगर जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन आज राजधानी पटना में किया गया. बैठक में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नंदकिशोर यादव सहित बीजेपी महानगर के तमाम अधिकारी मौजूद थे. इस बैठक में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से तैयार रहने के दिशा निर्देश दिए गए.

इसे भी पढ़ें : मुंगेर पुलिस पर मुखिया ने लगाया लापरवाही का आरोप ,दहशत में मुखिया परिवार

मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने बताया कि जिस तरह से दूसरी लहर में बीजेपी महानगर के कार्यकर्ताओं ने बेहतरीन काम किया उसे देखते हुए तीसरी लहर को लेकर कार्यकर्ताओं को और अधिक तैयार रहने का दिशा निर्देश दिया गया है. पूर्व मंत्री ने यह भी बताया जिस तरह से विपक्षी पार्टी के लोग वैक्सीनेशन पर भ्रम फैला रहे हैं उससे भी जवाब देने की रणनीति बनाई जा रही है.

इसे भी पढ़ें : रांची में भी कॉकटेल की घटना, फर्स्ट डोज में कोवैक्सीन, सेकेंड डोज में लगा दी कोविशील्ड

Related Articles

Back to top button