JharkhandRanchi

‘जनसंख्या नियंत्रण पर बने कानून, टू चॉइल्ड फॉर ऑल पॉलिसी लागू हो’

Ranchi: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने की मांग की. राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री चौधरी के निर्देश पर झारखंड टीम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त रांची को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.

इस अवसर पर सुनील सिंह ने कहा कि हर साल 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस पर हमारी टीम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमँत्री के नाम अभियान चलाकर सभी जिलों के जिलाधिकारियों को ज्ञापन देती है. उन्होंने कहा कि यूपी व असम सरकार ने वर्षों से चली आ रही इस संस्था को मांगों का संज्ञान भी लिया है और कानून भी बन रहा है. उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो आंदोलन भी किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

सभी जनप्रतिनिधियों, सांसद-विधायक के समक्ष धरना-प्रदर्शन भी किया जायेगा. जनसंख्या नियंत्रण कानून के तहत टू चाइल्ड पॉलिसी फॉर ऑल लागू करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के उदेश्य से पूरे भारत के लोगों को जागरूक करने का अभियान चल रहा है क्योंकि आज देश की वास्तविक समस्या गरीबी, भूखमरी, बेरोजगारी, अपराध, घूसखोरी, जमाखोरी, धीमा विकास आदि का मूल कारण बढ़ती जनसंख्या ही है. इस मौके पर जेएसएफ टीम की ओर से शोभ यादव,श्याम किशोर सिंह, लोकृति गुप्ता,बिपिन कुमार आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें :Copa America  पर अर्जेंटीना का कब्जा, देखें जीत के बाद मेसी की टीम के जश्न का वीडियो

Related Articles

Back to top button