JharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand: सचिव का निर्देश, मनरेगा कर्मियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में नियमों का पालन करें

Jharkhand: ग्रामीण विकास सचिव डॉ.मनीष रंजन ने मनरेगा कर्मियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के दौरान विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश सभी जिलों के उपविकास आयुक्तों को दिया है. सचिव ने कहा है कि मनरेगा कर्मियों के स्थानांतरण-पदस्थापन करने के पूर्व सारे नियमों का अनुपालन किया जाये. राज्य में लगभग पांच हजार से अधिक मनरेगा कर्मी हैं, जिनका समय-समय पर ट्रांसफर-पोस्टिंग किया जाता है.

इसे भी पढ़ें : रांची के बुढ़मू में जंगली हाथी ने दो लोगों को कुचल कर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश

इनमें रोजगार सेवक,कंप्यूटर ऑपरेटर,इंजीनियर,बीपीओ इत्यादि हैं. ग्रामीण विकास सचिव ने उपविकास आयुक्तों को कहा गया है कि मनरेगा योजना से हर माह कम से कम 20 चालू योजनाओं का निरीक्षण किया जाये. सभी डीडीसी योजनाओं के निरीक्षण के क्रम में यह भी देखेंगे कि कार्यस्थल में कितने मजदूर काम कर रहे हैं. सभी उपविकास आयुक्तों की यह जिम्मेदारी होगी कि एरिया ऑफिसर मॉनिटरिंग एप के जरिये योजना स्थल से ही निरीक्षण प्रतिवेदन अपलोड करें. सरकार योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिग इसके तहत करेगी. कहीं त्रूटियां मिली तो इसमें आवश्यक संशोधन भी किया जा सकेगा.

इसे भी पढ़ें :  OBC Reservation: एक स्वर में झारखंड के सभी दल, क्रेडिट लेने की होड़

Related Articles

Back to top button