Ranchi

20.53 मिनट में 2.5 किलोमीटर दौड़े 58 साल के एम उरांव

Ranchi: विश्व जनसंख्या दिवस पर ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामना देने व जनसंख्या नियंत्रण हेतु जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से क्रास कंट्री रन का आयोजन किया गया जिसमें डीएससी प्रशांत यादव के नेतृत्व में आरपीएफ रांची द्वारा हटिया में 2.5 किलोमीटर दौड़ करायी गयी.

इसे भी पढ़ें : ‘जनसंख्या नियंत्रण पर बने कानून, टू चॉइल्ड फॉर ऑल पॉलिसी लागू हो’

आरपीएफ रांची, हटिया, मुरी, सुईसा, बानो, लोहरदगा के अलावा आउटर पोस्ट गोविंदपुर, झालिदा और रामगढ़ से आये पुरुष व महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें विशेष रूप से श्वान दस्ता, मुरी से आये 58 वर्षीय एम उरांव (उनि) आकर्षण का केंद्र बने रहे.
उन्होंने 20.53 मिनट में दौड़ पूरी की. सभी जवानों ने उनसे स्वस्थ जीवन शैली की प्रेरणा ली. मुख्य अतिथि के रूप में डीआरएम नीरज अंबष्ठ ने अपने आशीर्वचनों के साथ क्रास कंट्री रन को झंडी दिखाई.

मौके पर एडीआरएम इंफ़्रा, सीनियर डीसीएम, सीनियर डिवीजन इंजीनियर कोआर्डिनेशन, सीनियर डिवीजन इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के अलावा रेलवे के अधिकारी मौजूद थे.

पुरुष में सत्यवीर और महिला में शारदा विजेता

पुरुष वर्ग में आरपीएफ सुइसा के सत्यवीर ने 14.48 मिनट में दौड़ पूरी की, जबकि आरपीएफ मुरी के शुभम कुमार ने 14.53 मिनट में दौड़ पूरी की. वहीं रांची के उपेंद्र साव ने यह दौड़ 15.02 मिनट में पूरी की. इसके अलावा महिला वर्ग में सुइसा की शारदा चौधरी 20.05 मिनट के साथ पहले, किरण पटेल 21.06 मिनट दूसरे और शशि कुमारी 21.15 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग की बात करें तो श्वान दस्ता मुरी के 58 साल के एम उरांव ने 20.53 मिनट पूरा कर लिया। विजेताओं को 15 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :Copa America  पर अर्जेंटीना का कब्जा, देखें जीत के बाद मेसी की टीम के जश्न का वीडियो

Related Articles

Back to top button