JharkhandLead NewsRanchi

14 पन्नों में नक्सलियों ने बताये मंसूबे, छापामार युद्ध नीति का करेंगे इस्तेमाल

RANCHI: नक्सली संगठन भाकपा माओवादी नई रणनीति के साथ सुरक्षाबलों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी करने का मंसूबा बना रहा है. माओवादियों ने नया लक्ष्य तय करते हुए बाकायदा 14 पन्नों का एक बुकलेट जारी किया है, जिसमें खतरनाक इरादे ज़ाहिर किए गए हैं. बुकलेट में आगे की रणनीति तय की गई है.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : IPS अफसर जीपी सिंह पर राजद्रोह का केस, सरकार के खिलाफ साजिश का आरोप

भाकपा माओवादियों की सेंट्रल कमेटी द्वारा जारी बुकलेट के मुताबिक, पूर्वी बिहार और पूर्वोतर झारखंड, दंडकारण्य को आधार इलाका बनाने का लक्ष्य रखा गया है. माओवादी आगे इस इलाके में जनाधार बढ़ाने के साथ साथ संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे. बुकलेट में नक्सलियों ने इस बात पर चिंता जताई है कि ग्रामीण इलाकों में इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स में जीपीएस लगा कर भेजा जा रहा है उसी जीपीएस को ट्रैक कर सुरक्षाबल हम तक पहुंच रहे हैं. नक्सलियों ने अपने काडर को सतर्क रहने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें :उपेंद्र कुशवाहा खुद को कर रहे हैं मजबूत,  राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की तैयारी? कल से करेंगे बिहार यात्रा की शुरुआत

माओवादियों ने घोषणा की है कि वह छापापार युद्ध नीतियों का पालन करेंगे, साथ ही अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक सारे कदम उठाए जाएंगे. माओवादियों ने दंडकारण्य के इलाके में ड्रोन के इस्तेमाल का भी विरोध किया है. गौरतलब है कि हाल ही में गृह मंत्रालय ने भी माओवादी गतिविधियों को लेकर समीक्षा की थी. जिसमें झारखंड के आठ जिलों को अति माओवाद प्रभावित जबकि गढ़वा जिले को डिस्ट्रिक्ट ऑफ कंसर्न के तौर पर चिन्हित किया था

Related Articles

Back to top button