BiharCrime NewsLead News

छपरा डीटीओ के आवास पर छापेमारी,48 लाख कैश व चांदी के बिस्कुट मिले

Patna : आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित छपरा डीटीओ रजनीश लाल के आवास पर छापा मारा. इस कार्रवाई में निगरानी विभाग ने 48 लाख रुपए कैश सहित बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के बिस्कुट बरामद किये. बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग की कार्रवाई अभी भी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : जॉब अलर्ट: बिहार में सवा लाख शिक्षकों की बहाली, काउंसिलिंग की तारीख जारी

जानकारी के अनुसार रजनीश लाल छपरा के साथ मुजफ्फरपुर के डीटीओ के पद पर तैनात हैं. निगरानी सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि स्टेट बैंक से पैसे गिनने वाली मशीन को मंगाया गया है. वहीं डीटीओ के आवास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है, जिसके लाइसेंस की जानकारी मांगी जा रही है.

इसे भी पढ़ें :  कश्मीर को लेकर दिल्ली से लेकर इस्लामाबाद तक हलचल, जानें- क्यों अहम है ये बैठक

Related Articles

Back to top button