Crime NewsHazaribaghJharkhand

हजारीबाग : मोबाइल चोरी मामले में 7 गिरफ्तार

Hazaribagh : सदर थाना पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस ग्रुप के करीब 7 से 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि यह गिरोह मोबाइल की चोरी कर उसको ठिकाने लगाने का काम करती थी.

गिरफ्तार सभी लोगों को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नूतन नगर के एक किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया है. मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. पुलिस ने कहा कि इस मामले में निशानदेही के आधार पर और भी लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है. इसलिए इस मामले को अभी उजागर नहीं किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें–ऊर्जा विभाग की लापरवाही से जनता को बिजली बिल से लग रहा ‘करंट’: बाबूलाल मरांडी

Related Articles

Back to top button