
New Delhi : लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने अपने पिता और पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान ( Ram Vilas Paswan ) की जयंती (birth anniversary ) पर 5 जुलाई से बिहार के हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा (Aashirvaad Yatra) शुरू करने की रविवार को घोषणा की.
चिराग के नेतृत्व वाले खेमा ने प्रतिद्वंद्वी समूह से जारी लड़ाई के बीच सड़क पर उतरने का फैसला किया है. एलजेपी की कार्यकारिणी ने रामविलास पासवान के लिए भारत रत्न की मांग का एक प्रस्ताव भी पारित किया गया है.
इसे भी पढ़ें :10 महीनों में भी सरकार ने पूरी नहीं की मनरेगा कर्मियों की डिमांड, फिर से आंदोलन पर जाने की तैयारी में मनरेगा कर्मचारी महासंघ
कार्यकारिणी के 90 प्रतिशत से ज्यादा सदस्य बैठक में हुए शामिल
लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद चिराग ने इसकी घोषणा की. इस बैठक में चिराग के नेतृत्व पर भरोसा जताया गया और पार्टी के संविधान के खिलाफ काम करने के लिए उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के खेमे पर निशाना साधा गया. चिराग ने कहा है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 90 प्रतिशत से ज्यादा सदस्य बैठक में मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें :जनसंख्या नियंत्रण को तैयार हो रहा कानून, 2 से ज्यादा बच्चों वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें
अभी हाजीपुर से सांसद हैं पारस
चिराग पासवान ने कहा कि हाजीपुर उनके पिता की कर्मभूमि थी. यह यात्रा समूचे राज्य से गुजरेगी और इसके बाद पार्टी की राष्ट्रीय परिषद आयोजित होगी. कार्यकारिणी ने रामविलास पासवान के लिए भारत रत्न की मांग का एक प्रस्ताव भी पारित किया. हाजीपुर से यात्रा शुरू करने का फैसला महत्वपूर्ण है, क्योंकि रामविलास पासवान कई बार यहां से लोकसभा के लिए चुने गए और अब सदन में इस सीट का प्रतिनिधित्व पारस कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :पटना के सेंट जेवियर्स स्कूल में पढ़े थे सूटेबल बॉय विक्रम सेठ
आज दिल्ली में हमारी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। हमने निर्णय लिया कि निष्कासित लोग पार्टी सिंबल का इस्तेमाल ना करे। हमने तय किया कि हमारे स्वर्गीय नेता और मेरे पिता रामविलास पासवान को भारत रत्न मिले और बिहार में उनकी बड़ी प्रतिमा बनाई जाए: LJP नेता चिराग पासवान pic.twitter.com/DyQt6Vpoap
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2021




