
Patna: बिहार और झारखंड को जोड़ने वाली सोन नदी पर पंडुका पुल बनने का रास्ता अब साफ हो गया है. इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगा.
इसे भी पढ़ें :हम ट्विटर बैन करने के पक्ष में नहीं, भारत का कानून मानना होगा : रविशंकर प्रसाद
आपको बता दें कि 215 किलोमीटर लम्बे इस सड़क पुल को बनाने में कुल 204.24 करोड़ की लागत आनेवाली है. इस पुल को रोहतास जिले के पंडूका से झारखंड के पलामू तक जोड़ा जायेगा. पुल के बन जाने से बिहार तथा झारखंड की दूरी काफी कम हो जायेगी.
तो वहीं ये सोन नदी पर बननेवाला बिहार का छठा पुल होगा. इससे पहले कोईलवर में दो, अरवल-सहार में एक, नासरीगंज में एक तथा एनएच पर एक पुल पहले से मौजूद है. बिहार के रोहतास जिला के पण्डुका गांव तथा झारखंड के पलामू जिला के कांडी प्रखंड के श्रीनगर गांव को यह पुल जोड़ेगा.
इसे भी पढ़ें :झारखंड में फिर 12 पर फंसा सरकार का कांटा
इस संबंध में सासाराम के भाजपा सांसद छेदी पासवान ने कहा कि इस पुल के निर्माण हो जाने से बिहार का झारखंड तथा छत्तीसगढ़ से कनेक्टिविटी और मजबूत होगी साथ ही यह इलाका बिजनेस कोरिडोर के रूप में डेवलप होगा. दक्षिण बिहार के इस इलाके का सीधा संपर्क झारखंड के कई शहरों से हो जायेगा.
आपको बता दें कि बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने इसका डीपीआर बना कर केंद्र सरकार को भेजा है. जिसके बाद स्वीकृति मिली है. कुल तीन वित्तीय वर्ष में राशि रिलीज की जानी है.
स्कूल को लेकर सीएम नीतीश कुमार भी काफी उत्साहित हैं. उन्हीं का प्रयास है कि विभाग ने जल्द से जल्द डीपीआर बना कर केंद्र सरकार को सौंप दिया तथा केंद्र सरकार ने भी समय रहते योजना मद में राशि स्वीकृत कर दी.
इसे भी पढ़ें :Good News : झारखंड की बिटिया निक्की प्रधान और सलीमा टेटे टोक्यो ओलंपिक में दिखायेंगी जलवा




