ChatraJharkhand

वट सावित्री पूजा के दौरान भौरों का हमला, दर्जनों महिलाएं घायल

Chatra : झारखंड में वट सावित्री व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं में काफी उत्साह रहता है. कोरोना महामारी के बीच आज गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए बरगद पेड़ के नीचे वट सावित्री की पूजा की और अखंड सौभाग्य की कामना की. इसी दौरान जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जोतडीह गांव में पूजा के दौरान भौरों के झुंड ने व्रतियों पर अचानक हमला बोल दिया.

इसे भी पढ़ें :एक बार फोन नंबर डायल करने पर हमेशा के लिए सुंदर पिचाई की मेमोरी में हो जाता है सेव

इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. इसमें दर्जनों लोग घायल हो गये. घटना में छोटे बच्चों को भी भौरों ने डंक मारा है. जिसमें कई की हालत गंभीर है.

सभी घायलों का इलाज ग्रामीण चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार गुरुवार को गांव के बीच विशाल बरगद के पेड़ के नीचे वट सावित्री की पूजा की जा रही थी. पूजा के दौरान महिलाएं धूप अगरबत्ती जला रही थी.

बरगद के पेड़ के पर भौरों का गुच्छा था. धुआं उठते ही भौरों वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया. जिसके बाद महिलाएं पूजा अधूरा छोड़ जान बचाकर भागने लगी.

भागने के दौरान कई महिलाओं को चोटें भी आई. जबकि अधिकांश महिलाएं भौरों के डंक से बुरी तरह घायल हो गयी. इस हमले में संजय पांडे की 14 वर्षीय पुत्री मानवी कुमारी व आमोद कुमार पांडे की 7 वर्षीय पुत्री अनन्या कुमारी भी गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं.

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग : 14 पेटी अवैध विदेशी शराब के साथ टाटा सफारी जब्त, एक गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button