Crime NewsDhanbadJharkhandLead News

जेएमएम नेता की कार पर बाइक सवार युवकों ने किया हमला, तीन लोग घायल

नेता के भतीजे सुमित पांडेय ने बरोरा थाना में की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

Dhanbad :  धनबाद जिले के बाघमारा -कतरास मुख्य मार्ग पर जेएमएम नेता वीरेन्द्र पांडेय की कार पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया. कार चला रहे जेएमएम नेता के भतीजा सुमित पांडेय तथा अन्य दो के साथ मारपीट की गयी .कार के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस घटना के बाद पीड़ित सुमित पांडेय ने बरोरा थाना पहुंच कर घटना की जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand का मौसमः कल से तीन दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान, वज्रपात व तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी

पास लेकर आगे बढ़े तो दी गाली

जेएमएम नेता ने बताया कि वह अपने घर घुटवे से क्रशर का सामान को लाने गोविंदपुर जा रहा था.इसी दौरान हरिणा मार्ग में दो बाइक उनके कार से आगे चल रही थी. उन्होंने पास लेने के लिये हॉर्न दिया. इसके बाद वे आगे बढ़ गये. इस पर बाइक सवार युवकों ने गाली दी. उन्होंने अपनी कार को रोक दी और गाली देने का कारण पूछा. इस पर युवकों ने दोबारा गाली देते हुए मारपीट की और फिर वहां से चल दिये. कुछ दूर आगे जब वे बाघमारा- कतरास मार्ग पहुंचे तो एक दर्जन बाइक में दर्जनों युवक अचानक कार के आगे आ गये.कार रोकते ही वे लोग मारपीट करते हुए,कार का शीशा तोड़ दिया.इसके बाद ये लोग भाग गये.

वहीं जेएमएम नेता के परिचित ने कहा कि यह एक साजिश है.सभी को पता है कि कार जेएमएम नेता की है.इसलिए हमला किया गया.पुलिस मामले की गम्भीरता से जांच करे.

इसे भी पढ़ें :श्राद्ध कर्म में भोज के दौरान दो पक्षों जमकर मारपीट, वृद्धा पर चढ़ा दिया स्कार्पियो, मौत

Related Articles

Back to top button