
Ranchi: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के पाहनटोली में सागर राम की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी अकाश साव से पुलिस पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों का तलाश शुरू कर दिया है.
रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. युवक की पहचान सागर राम के रूप में हुआ था, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई थी. जानकारी के अनुसार शनिवार को सागर राम पाहन टोली के रहने वाले से सीटू साव के घर के पास था. इसी दौरान अपराधियों ने सागर राम को गोली मार दी आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा सागर राम को रिम्स लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. रांची पुलिस का कहना है की एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया और अन्य अपराधियों की पहचान हो गई है पुलिस अन्य फरार अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.




