
Giridih: पिछले डेढ़ माह से गिरिडीह में करीब डेढ़ सौ कोरोना संक्रमितों के शवों का अंतिम संस्कार करने वाले शहर के तीनों कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया. रविवार को पूर्व सांसद रवीन्द्र राय के साथ नगर निगम के डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, भाजयुमो अध्यक्ष रंजीत राय, भाजपा नेता संजीत सिंह पप्पू, मुकेश जालान, पूर्व जिप उपाध्यक्ष कामेशवर पासवान, सदानंद राम, वार्ड पार्षद सह भाजपा नेता सुमित कुमार समेत कई भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान कोरोना योद्धा मिथुन चन्द्रवंशी के बरमसिया स्थित आवास पहुंचे और मिथुन चन्द्रवंशी के साथ उनकी मां सुमा देवी को शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया, जबकि मिथुन चन्द्रवंशी को पूर्व सांसद ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
इसके बाद पूर्व सांसद समेत भाजपा नेता दुसरे कोरोना योद्धा रॉकी नवल शर्मा के घर पहुंचे और मौके पर पूर्व सांसद ने रॉकी नवल के माता-पिता रंजीत शर्मा व शीला देवी को जहां शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया, वहीं कोरोना यौद्धा रॉकी नवल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
इस दौरान रॉकी नवल ने भी पूर्व सांसद को एक पौधा उपहार में दिया. इसके बाद सभी नेता तीसरे कोरोना योद्धा रामजी यादव के पास पहुंचे और रामजी यादव को जहां बुके और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, वहीं उनकी मां को शॉल ओढ़ाकर पूर्व सांसद रवीन्द्र राय ने सम्मानित किया.
मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि शहर के तीनों कोरोना योद्धाओं ने जिस प्रकार संक्रमितों के शवों का अंतिम संस्कार किया, वे वाकई किसी योद्धा से कम नहीं हैं.
पूर्व सांसद ने कहा कि जानलेवा महामारी कोरोना से हुए मौत के बाद कईयों ने अपनों के शव का अंतिम संस्कार करने की हिम्मत नहीं जुटायी तो शहर के यही तीनों युवा सामने आए और अंतिम संस्कार किया.
इसे भी पढ़ें – गिरिडीह: ग्राम कल्याण ने गांव में किया राशन वितरण, हेल्प फांउडेशन ने कैंप लगाकर किया वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन




