
Hazaribagh : जिले के इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत साड़म क्रेशर मंडी से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. पुलिस की भनक मिलते ही मौके से मौजूद लोग भागने में सफल रहे.
थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साड़म क्रेशर मंडी स्थित जीतन महतो पिता गुरि महतो ग्राम नगवां निवासी के क्रशर स्थित झोपड़ी में विस्फोटक छिपाया गया है.
इसे भी पढ़ें :कोवैक्सीन को WHO से जुलाई-सितंबर तक मंजूरी मिलने की उम्मीद
सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस को 204 जिलेटिन अदद, डेटोनेटर 110 अदद एवं अन्य एक्सक्लूसिव 15 पैकेट मिले, जिसपर स्टार ब्रांड लिखा हुआ मिला है.
इसे भी पढ़ें :हड़कंपः लखनऊ के सीवेज वाटर में कोरोना वायरस मिला, देश भर से लिये जा रहे हैं सैंपल




