
New Delhi: भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) से जल्द ही मंजूरी मिल जाने की उम्मीद है. इस बारे में भारत बायोटेक ने मंगलवार को जानकारी दी है.
भारत बायोटेक की कोवैक्सीन उन दो वैक्सीन में शामिल है जिन्हें भारत मे इस्तेमाल की मंजूरी दी गयी थी. लेकिन इसे डब्ल्यूएचओ से मंजूरी नही मिली थी.
इसे भी पढ़ें :कोरोना के मामूली संक्रमण के बाद लंबे समय तक बनी रहती है रोग प्रतिरोधी क्षमता
भारत बायोटेक ने कहा है कि उसे डबल्यूएचओ से जुलाई से सितंबर के दौरान कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिलने की उम्मीद है. इससे कंपनी के टीके का दुनिया के कई देशों में इस्तेमाल का रास्ता खुल जायेगा.
इसे भी पढ़ें :हड़कंपः लखनऊ के सीवेज वाटर में कोरोना वायरस मिला, देश भर से लिये जा रहे हैं सैंपल




