ChatraJharkhandLead News

24 घंटे के अंदर अपह्रत बच्चा सकुशल बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

Chatra : जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के बेलगड्डा गांव से शुक्रवार को अपहृत हुए रिशु कुमार (4 वर्ष) को सिमरिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया. साथ ही घटना में शामिल अपहर्ता लोकेश गंझू पिता स्व तुलेश्वर गंझू ग्राम पन्नवातांड़ को भी गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें :Breaking News : IPL के बचे मैच इंग्लैंड में कराने की फिराक में BCCI !

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक मोबाइल सेट, बैंक ऑफ इंडिया का पासबुक व फिनो बैंक का एटीएम बरामद किया. सिमरिया थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि अपहृत रिशु कुमार पिता सुरेश साव सेरेंदाग का रहनेवाला था.

शुक्रवार को वह अपने मामा की शादी में शामिल होने बेलगड्डा गांव आया हुआ था. इसी क्रम में रात में उसका अपहरण कर लिया गया. उन्होंने बताया कि अपहर्ता ने फिरौती केतौर पर 15 लाख रु की मांग की थी.

इसे भी पढ़ें : ब्लैक फंगस के इलाज के लिए कम पड़े इंजेक्शन तो अल्टरनेट दवा इस्तेमाल करने का निर्देश

Related Articles

Back to top button