
Ranchi: झारखंड के दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के प्रवासी मजदूर लॉकडाउन की वजह से नेपाल में फंसे हैं. इनके साथ और भी मजदूर वहां फंसे हैं. ये सभी अपने घर वापस लौटना चाहते हैं. लेकिन इनके पास पैसे भी नहीं हैं. जिससे वे घर लौट सकें. सभी बीमार हैं और उनके पास ईलाज के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं. इन्होंने झारखंड सरकार से मदद की गुहार लगाई है.
इसे भी पढ़ेः BREAKING NEWS : हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, बोगी से अलग होकर नदी में गिरा इंजन
केबुल बिछाने का काम के लिए नेपाल के सिंधुपालचोक जिला के गोरी गांव गए थे. इधर कुछ दिनों से नेपाल में लॉकडाउन लग जाने की वजह से उनका काम ठप है और काम कराने वाले ठेकेदार अपना पल्ला झाड़ कर निकल गए हैं. जिसके कारण अब मजदूरों को काफी परेशानी हो रही है. कई मजदूर बीमार भी हो चुके हैं, जिनके इलाज की कोई व्यवस्था नेपाल में नहीं हो रही है. मजदूरों ने अपने परिचितों को वीडियो और फोटो भेजकर झारखंड सरकार से मदद की गुहार लगाई है.
बता दें कि ये सभी मजदूर दो वक्त की रोज़ी- रोटी के लिए नेपाल में काम करने जाते हैं. बताया जाता है कि ज्यादातर मजदूर कोरोना से भी संक्रमित हो गए हैं. झारखंड सरकार से इन्होंने मांग किया है कि किसी तरह गाड़ी का पास दिला दीजिये. गाड़ी का पैसा वे स्वंय वहन कर लेंगे.
इसे भी पढ़ेः झारखंड में 1894 मरीज मिले,जानें- रांची में कितने मरीज मिले और कितनों की जान गईं




