
Ranchi: प्रवासियों के वापसी के लिये रेलवे बोर्ड की ओर से गुजरात के लिये एक और स्पेशल ट्रेन की अनुमति दे दी गयी है. ये ट्रेन हटिया से गुजरात के बीच चलती है. लेकिन अब रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन के रूट में बदलाव करते हुए इसे मधुपूर से चलने की अनुमति दी है. जो धनबाद होकर जायेगी.
ऐसे में मधुपुर से सूरत की ट्रेन चलने से जामताड़ा, गिरिडीह समेत आसपास के यात्री सफर कर सकेंगे. साथ ही धनबाद और बोकारो के लिए भी सूरत की एक और ट्रेन मिल जायेगी.
इसे भी पढ़ें :चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ पड़ा कमजोर, कई राज्यों में बारिश का अनुमान
अभी धनबाद होकर सिर्फ मालदा टाउन से सूरत के लिए साप्ताहिक ट्रेन चलती है. मधुपुर-सूरत स्पेशल यहां से गुजरने वाली दूसरी ट्रेन होगी.
इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 20 से 27 मई तक किया जायेगा. जो सूरत से मधुपूर के लिये ट्रेन चलेगी. वहीं 22 मई को यही ट्रेन मधुपूर से चलेगी. इस ट्रेन के लिये नंदुरबर, भुसावल, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंडिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगड़ा, राउरकेला, हटिया, बोकारो, धनबाद होते मधुपूर जायेगी.
इसे भी पढ़ें :राजद नेता तेजस्वी यादव ने सरकारी आवास को कोरोना केयर सेंटर में बदला, मुफ्त में होगा इलाज




