Crime NewsDhanbadJharkhandNEWS

DHANBAD NEWS: कोल माइंस में वर्चस्व को लेकर बेस कैम्प पर बमबाजी,फैलायी दहशत

Dhanbad: कोल माइंस में वर्चस्व कायम करने को लेकर दहशत कायम करने को लेकर अपराधियों ने एक बार फिर उपस्थिति दर्ज कराते हर बाघमारा के पुलिस प्रशासन को ठेंगा दिखाने का काम किया है. अंगारपथरा ओपी अंतर्गत गजलीटांड़ शिव मंदिर के समीप नवस्थापित चैतूडीह आउटसोर्सिंग डेको कंपनी के बेस कैम्प पर अज्ञात अपराधियों ने बमों की बौछार कर इलाके में दहशत फैला दिया. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नही हैं.

इसे भी पढ़ें: दुमका में नाबालिग युवती की जलाकर हत्या, घर से मिला शव

घटना की जानकारी देते हुए साइड इंचार्ज यदुनाथ मिश्रा ने कहा कि घटना के वक़्त कंपनी कर्मी इधर उधर भागने लगे. अज्ञात अपराधी एक मोटरसाइकिल में आकर घटना को अंजाम दिया. अपराधी बम फेककर यूनियन अंगार पथरा की ओर फरार हो गए.

घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुचकर घटना की मुआयना किया. इस दरम्यान बम के अवशेष सुतली रस्सी पाया गया. जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि कैम्प के पीछे से अज्ञात अपराधी बम फेक कर कंपनी पर भय का माहौल बनाना चाह रही है. छानबीन करने पर कुछ मालूम नही चला. कंपनी के लोगों द्वारा लिखित शिकायत करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: गाजा पर हमास का हमला :  चीन ने संरा सुरक्षा परिषद से कार्रवाई की मांग की, अमेरिका की आलोचना की

 

Related Articles

Back to top button