
Ranchi: देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतों की बढ़ोतरी जारी है. रविवार को लगातार छठे दिन भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. रविवार को डीजल के दाम 33 से 35 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 26 से 30 पैसे बढ़े हैं. पहली बार मुंबई में डीजल के दाम 100 के पार पहुंच गया है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये को पार कर गया है. इधर, राजधानी रांची में पेट्रोल 98.61 रुपये प्रति लीटर व डीजल 97.84 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुका है. जाहिर है यदि इसी रफ्तार से बढ़ोतरी जारी रही तो इसी सप्ताह रांची में पेट्रोल की कीमत सौ को पार कर जायेगी.
इसे भी पढ़ेंःझारखंड समेत देश के 40 कोल ब्लॉक होंगे नीलाम
इधर, दिल्ली में पेट्रोल का दाम 104.14 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.82 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.12 रुपये व डीजल की कीमत 100.66 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.80 रुपये जबकि डीजल का दाम 95.93 रुपये लीटर है. वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.53 रुपये लीटर है तो डीजल 97.26 रुपये लीटर है.
मालूम हो कि कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है.




