Crime NewsJharkhandKoderma

कोडरमा : जयनगर प्रखंड में कोरोना से दो युवकों की मौत, इलाके में शोक

Koderma : जिले के जयनगर प्रखंड में एक दिन में कोरोना से दो युवकों की मौत हो गयी. ककरचोली निवासी सकलदेव साव (25, पिता धर्मदेव साव) रांची में सीए की तैयारी कर रहा था. गत 3 मई को उसकी बारात जानी थी.

परन्तु उसी दिन तबियत खराब होने पर आर्यन अस्पताल झुमरीतिलैया में इलाज किया जा रहा था. अचानक बुधवार को ऑक्सीजन लेवल घटने के कारण आर्यन अस्पताल के संचालक डा प्रवीण चंन्द्रा ने कोविड अस्पताल बागीटांड (कोडरमा) रेफर किया गया.

यहां बीती रात उसका निधन हो गया. वहीं सतडीहा निवासी मुकेश यादव (26, पिता पाचु यादव) का इलाज कोविड अस्पताल बागीटांड (कोडरमा) में चल रहा था. जिसका भी देहांत हो गया.

इसे भी पढें :रांची सदर अस्पताल में हाई पावर एंटीबायोटिक इंजेक्शन की किल्लत, बाहर से खरीद रहे मरीज के परिजन

समाजसेवी प्रेम कुमार यादव ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरल का खतरा एक बार फिर से काफी तेजी से बढ रहा है. अगर लोगों के द्वारा सामाजीक दूरी एवं मास्क का प्रयोग नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है.

मुखिया अर्चना कुमारी ने उपायुक्त कोडरमा से मांग की है कि ककरचोली पंचायत सहित जयनगर प्रखंड को सेनिटाइज किया जाए. इनके निधन पर मुखिया सरिता देवी, मुखिया अंजू देवी, पंसस सुरेश यादव, मुन्ना यादव, विजय यादव, मंटू पंडित, उमाशंकर यादव सहित कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

इसे भी पढें :कोरोना इफेक्ट : चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विधान परिषद चुनाव टाले

Related Articles

Back to top button