
Lakhnow : उत्तर प्रदेश (यूपी) में कोरोना के कहर के बीच जहरीली शराब का धंधा भी खूब जोर शोर से चल रहा है. आंबेडकर नगर, बदायूं और आजमगढ़ में शराब कारोबारी बेरोकटोक धंधा कर रहे है. वहीं जहरीली शराब पीने से अबतक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, औऱ कई लोग जिंदगी औऱ मौत के बीच झूल रहे हैं. वहीं, जहरीली शरीब मामले में पुलिस ने दो लोगों की गिरफ्तार किया है. इन लोगों से इनके गैंग के बारे में पूछताछ चल रही है.
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार , बीते दिनों आजमगढ़ के मित्तूपुर बाजार में शराब पीने के बाद दो दर्जन से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई. इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और मंगलवार तक 18 लोगों की मौत हो गई.
इसे भी पढें :भारत में फिर से क्यों फैला कोरोना संक्रमण, अमेरिकी विशेषज्ञ ने बतायी सरकार की ये गलतियां
अंबेडकरनगर में भी 5 लोगों की गई जान
इधर, अंबेडकरनगर में भी जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की जान चली गई. अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर, कटका और मालीपुर में कई लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया. उनमें से 5 लोगों की अबतक जान जा चुकी है, और कई लोग जिंदगी औऱ मौत के बीच खड़े हैं.
इसे भी पढें :कश्मीर में कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगे, ईद की खरीदारी में लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप
आबकारी विभाग चार निलंबित
अंबेडकरनगर में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन की आंख खुली और आनन फानन में मामले की जांच की जाने लगी. वहीं, आबकारी विभाग ने घटना को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक समेत चार लोगों को निलंबित कर दिया है. साथी ही मामले की जांच की जा रही है.
इसे भी पढें :Good News : 14 मई को 9 करोड़ किसानों को मिलेंगे पीएम किसान योजना के 19,000 करोड़
पुलिस कर रही है मामले की जांच
वहीं, जहरीली शराब से हुई मौत मामले में फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से इनकार कर रही है. चैतपुर पुलिस का कहना है कि मौत की जांच चल रही है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि मौत कैसे हुई है. वहीं, आजमगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों ने फिलहाल जहरीली शराब पीने से मौत से इनकार किया है. वहीं लोगों का कहना कि मृतकों ने ठेके से लाई शराब पिया था जिसके बाद इनकी हालत बिगड़ गई.
इसे भी पढें :रांची विवि छह कॉलेजों के बीएससी नर्सिंग का रिजल्ट निकाला, अस्पतालों को मिल सकेंगे 157 नर्स




