
Ranchi : कोरोना महामारी के दौर में राज्य के अस्पताल डॉक्टर्स के साथ-साथ नर्सिंग स्टाफ की तलाश कर रहे हैं. सेल, टाटा के अलावा राज्य का स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग स्टाफ की तलाश कर रहे हैं.
नर्सिंग स्टाफ की मांग के बीच रांची विवि ने राहत भरी खबर दी है. रांची विवि के छह कॉलेजों के बीएससी नर्सिंग का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस रिजल्ट में कुल 157 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं. यह रिजल्ट सत्र 2019-20 परीक्षा का है. इस रिजल्ट में सफल उम्मीदवार अब नौकरी के योग्य हो गए हैं. इस कोरोना काल में सरकारी या प्राइवेट अस्पताल इनकी सेवा ले सकते हैं. महामारी में नर्सेस की बड़ी कमी देखी जा रही है. आरयू ने रिजल्ट जारी कर थोड़ी राहत दिलाने की कोशिश की है.
नर्सिंग की परीक्षा आरयू में बीते फरवरी माह में आयोजित की गयी थी. इसमें फ्लोरेंस कालेज ऑफ नर्सिंग, मां कलावती इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर, रांची, मेटास एडवेंटिस्ट कालेज, साइन एआर अंसारी इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर, संत बरनवास हॉस्पिटल कालेज ऑफ नर्सिंग, ट्राइबल कालेज आफ नर्सिंग के विद्यार्थी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: Cbse 10th Result : स्कूलों ने शुरू की रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया, जानिए कैसे तैयार हो रहा रिजल्ट
इधर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आशीष कुमार झा ने बताया कि रांची विवि की बीएससी इन कम्यूनिटी हेल्थ की सेमेस्टर पांच परीक्षा का भी परिणाम जारी कर दिया गया है. इसका सत्र 2018-19 है. यह परीक्षा मार्च 2021 में आयोजित की गयी थी. इस परीक्षा में इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक हेल्थ के विद्यार्थी शामिल हुए थे. इस संस्थान से 46 विद्यार्थी सफल हुए हैं.
इसे भी पढ़ें:Good News : 14 मई को 9 करोड़ किसानों को मिलेंगे पीएम किसान योजना के 19,000 करोड़
रांची वीमेंस कॉलेज में बीए, बीएससी व बीकॉम वोकेशनल सेमेस्टर दो व चार तथा एमए, एमएसी व एमकॉम वोकेशनल सेमेस्टर एक की छात्राओं का परीक्षा फार्म 18 मई से भरा जायेगा. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 मई है. परीक्षा फार्म वेबसाइट https://www.ranchiwomenscollege.org पर भरा जायेगा.
ऑफिस सूचना में कहा गया है कि परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद पेमेंट रसीद जरूर रख लें. जो छात्राएं परीक्षा फार्म जमा करेंगी उसे ही परीक्षा में शामिल होने दिया जायेगा. प्राचार्या डॉ एस निहार ने सभी वोकेशनल कोर्सों के को-आर्डिनेटर से कहा है कि अपने-अपने विभागों में देख लें कि सिलेबस पूरा हुआ है या नहीं.
इसे भी पढ़ें:कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए विराट- अनुष्का ने पांच दिन में जुटाये 5 करोड़ रुपये
सभी शिक्षक ऑन लाइन क्लास के जरिए छात्राओं से संपर्क में रहें. इंटरनेट मीडिया के विभिन्न माध्यमों से स्टडी मैटेरियल्स उपलब्ध कराये. ऐसे में उम्मीद जतायी जा रही है कि परीक्षा जून के पहले सप्ताह से ऑन लाइन शुरू हो जायेगी. इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों से तैयारी पूरी करने को कहा गया है.




