
Ranchi: कोरोना के जारी कहर के बीच मरीजों का इलाज करने के दौरान डॉक्टर भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. सेफ्टी के तमाम उपायों के बावजूद वायरस से डॉक्टर अछूते नहीं हैं. रिम्स के जूनियर डॉक्टर सिराजुद्दीन भी कोरोना से संक्रमित हुए और 10 दिनों तक कोरोना से जंग लड़ते रहे. सोमवार की सुबह इलाज के दौरान रिम्स में ही उनकी मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति काफी गंभीर थी और डॉक्टर इनपर लगातार नजर रख रहे थे. बताते चलें कि रिम्स के डीटीएमएच फाइनल वर्ष के जूनियर डॉ सिराजुद्दीन एमबीबीएस 2010 सत्र के छात्र थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद रिम्स परिवार ने शोक जताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.




