JharkhandNationalNEWS

हिमंत बिस्वा सरमा दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री  पद की शपथ लेंगे

Guwahati: हिमंत बिस्वा सरमा आज दोपहर 12 बजे असम के मुख्यमंत्री  के तौर पर शपथ लेंगे. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को राजभवन में राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश तक दिया है.  सूत्रों के अनुसार निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ पहुंचे सरमा ने बीजेपी नीत गठबंधन एडीए के नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के सरोज अस्पताल में कोरोना विस्फोट, 80 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

उन्होंने बताया कि मुखी ने उनके दावे को स्वीकार करते हुए सरमा को सरकार गठन का न्योता दिया. सूत्रों ने कहा कि राज्यपाल सोमवार दोपहर 12 बजे सरमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. इससे पहले हिमंत बिस्व सरमा को रविवार को सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल और एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया.

इसे भी पढ़ें: ये तो हद हो गयीः अब हवा में जहर घोल रहा रिम्स, जानिए कैसे ?

 

Related Articles

Back to top button