
Chatra: जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड मुख्यालय के कान्हाचट्टी व राजपुर बाजार में गाइडलाइन के तहत एसडीओ मुमताज अंसारी ने चेकिंग अभियान चलाया. इस अभियान में कान्हाचट्टी में चार व राजपुर बाजार की एक की दुकानों को कोविड-19 का अनुपालन नहीं किए जाने को लेकर सील कर दिया गया.
बताते चलें कि कोरोना महामारी की गाइडलाइन पालन करने की प्रशासन की अपील के बाद भी दुकानदार चोरी चुपके दुकान संचालित करने में लगे थे. गाइडलाइन का उल्लंघन करने के कारण सीईओ पप्पू रजक ने कान्हाचट्टी व राजपुर की 5 दुकानें सील कर दी है.
जिन दुकानों को सील किया गया है, उनमें से कन्हाचट्टी मुख्य बाजार में संचालित हीरो हौंडा शोरूम भरत प्रसाद केसरी के हार्डवेयर दुकान एवं उसके बगल में दो सैलून सहित राजपुर बाजार में कपड़े की दुकान शामिल है.
इसे भी पढ़ें :गृह मंत्रालय ने बंगाल में चुनावी हिंसा की जांच के लिए चार सदस्यीय दल बनाया, ममता ने दिये CID जांच के आदेश
इस संबंध में सीईओ पप्पू रजक ने बताया कि कोविड-19 के बचाव को अभियान के दौरान पाया गया कि दुकानदार कोविड-19 का उल्लंघन करते हुए दुकान खोले हुए थे, जिसे सील किया गया है.
आगे उन्होंने कहा कि कई दुकानदार शटर बंद कर ग्राहक बुलाकर वस्त्र व सामान बेच रहे थे. हालांकि दुकानदारों को कई बार चेतावनी भी दी गई थी.
उन्हें तनिक भी चिंता नहीं सता रही थी कोरोना महामारी ने अपने लोगों को दूर करता जा रहा है. बावजूद इसके दुकानदार जान पर खेलकर दुकान खोलने का काम कर रहे हैं. उन्हें समझने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें :Good News : केंद्र ने विकलांगता प्रमाणपत्र ऑनलाइन जारी करना अनिवार्य किया




