Corona_UpdatesJharkhandPalamu

पलामू : कोरोना के 178 नये मामले, 24 घंटे के भीतर 3 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत

Palamu: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में एक माह के भीतर पलामू जिले से 3485 कोरोना संक्रमितों की पहचान हो चुकी है. तेजी से मिल रहे संक्रमितों से प्रशासनिक महकमे के अलावा आम लोगों की भी चिंता बढ़ती जा रही है.

संक्रमितों की मौत भी तेजी से हो रही है. पिछले 24 घंटे के भीतर 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी. तीनों संक्रमितों का उपचार मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था.

इलाज के दौरान ही तीनों संक्रमितों की मौत हो गयी. बहरहाल, कोरोना संक्रमण के दौर में पलामू जिले का हाल बदहाल है. सोमवार को शहर समेत जिले भर में 849 लोगों की कोरोना की जांच की गयी थी.

इसे भी पढ़ें :राज्य सरकारें आक्सीजन सप्लाई बढ़ाने के लिए लगा रहीं गुहार, केंद्र का जवाब जरूरत के हिसाब से हो रही आपूर्ति

इसके बाद मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र से 80, विश्रामपुर में तीन, छतरपुर में सात, हुसैनाबाद में 17, पाटन में 16, लेस्लीगंज में पांच, चैनपुर में छह, सदर प्रखंड में दो, पांकी में 15, हरिहरगंज में 26 व मनातू प्रखंड क्षेत्र में एक समेत 178 संक्रमित की पहचान हुई.

इसके अलावा 165 कोरोना संक्रमित कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए. इसमें अधिकांश संक्रमित वैसे थे जो होम आइसोलेट थे.

इसे भी पढ़ें :पांच मई को लगातार तीसरी बार बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी ममता बनर्जी

Related Articles

Back to top button