Crime NewsJharkhandNEWS

धर्मदेव की हत्या के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश फूटा, किया थाने का घेराव

हत्या का कारण नहीं ढूंढ पायी है पुलिस

Ranchi: एयरपोर्ट इलाके में धर्मदेव साहू उर्फ गब्बर की हत्या के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया. लोगों का कहना है कि एयरपोर्ट थाना प्रभारी अपराधियों को पकड़ने में नाकाम हैं. इलाके में क्राइम कंट्रोल भी उनके बस में नहीं. पुलिस घटना के 2 दिन बाद भी हत्या का कारण नहीं ढूंढ पायी है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद :  भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नेता रमेश पांडेय कोविड मरीजों को दे रहे हैं मुफ्त ऑक्सीजन सिलेंडर

रांची में बीते शुक्रवार को एयरपोर्ट थाना क्षेत्र इलाके में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दिया था. घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई थी. लेकिन 2 दिनों के बाद भी अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है की गब्बर साहू हत्या किन कारणों से हुई थी. रांची पुलिस का कहना है इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद हैं.

इसे भी पढ़ें: पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता किशन रुंगटा का कोविड-19 से निधन

क्या हैं मामला

रांची में 30 अप्रैल को एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हुंडरू में अपराधियों ने जमीन कारोबारी गोली मारकर हत्या कर दिया था. घटना शुक्रवार शाम की है. मृतक का नाम गब्बर साहू और वह पोखर टोली का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार गब्बर किसी काम से हुंडरू बस्ती गया था. इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और गब्बर को गोली मार दी. गोली गब्बर की छाती में लगी थी. इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके पर से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल गब्बर को रिम्स ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान गब्बर की मौत हो गई थी. सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ भी की लेकिन पुलिस को अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला. मामले में पुलिस जमीन विवाद के बिंदु पर जांच कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें: सावधान ! अगर आपके पास भी हैं सैमसंग के इन मॉडल्स के स्मार्ट फोन

 

Related Articles

Back to top button