
Ranchi : कोरोना महामारी से मौत के बाद डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि घाट का प्रमाण पत्र कौन देगा या कहां से मिलेगा.
इसकी जानकारी जब डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय को मिली तो उन्होंने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. जिससे परिजनों को अपना काम कराने में कोई परेशानी नहीं होगी.
इसके लिए कोई चार्ज भी नहीं देना होगा. नगर निगम के स्टाफ को घाट से संबंधित सभी कार्यों की जिम्मेदारी दी गयी है, चाहे वह शव जलाने के लिए एंट्री कराना हो या घाट का प्रमाण पत्र प्राप्त करना.
इसे भी पढ़ें:कोविशील्ड टीका अब 400 के बदले 300 में मिलेगा, सीरम इंस्टीट्यूट ने की घोषणा
ये हैं नंबर
- मो शाबिर, रांची नगर निगम 95766 56786
सुबह 6 बजे से 2 बजे तक - सुबोध कुमार, रांची नगर निगम 93049 60007
दोपहर 2 बजे से - गुड्डू जी डोरंडा थाना
91421 81217
इसे भी पढ़ें:अस्पताल दर अस्पताल घूमते रहे बीएयू के पूर्व वैज्ञानिक, नहीं मिला वेंटिलेटर, निधन




