JharkhandSahibganj

बरहेट में लॉकडॉउन का उल्लघंन करनेवाले होटल को प्रशासन ने किया सील

Sahibganj : बरहेट प्रखंड के तीनमोहानी चौक के समीप संतोष होटल के मालिक संतोष कुमार के द्वारा लॉकडॉउन का उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई कर होटल को सील कर दिया गया. रात के 12:00 -1:00 के बीच होटल खुला था और लॉकडॉउन का उल्लंघन करते हुए पाया गया.

उसी समय होटल के मालिक संतोष कुमार को लॉकअप में बंद कर दिया गया एवं सुबह लगभग 10 बजे प्रखंड के कल्याण पदाधिकारी भगन मुर्मू ने प्रशासन की टीम के सहयोग से होटल को सील कर दिया.

इसे भी पढ़ें:हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार को लगायी फटकार, कहा- ऐसे नहीं जीत सकते कोरोना के खिलाफ जंग

वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के घातक रूप से बचाव के लिए झारखंड सरकार ने एक सप्ताह का सम्पूर्ण लॉकडॉउन करने का फैसला लिया है.

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया है, अन्यथा इसके जिम्मेदार उस थाना के थाना प्रभारी को माना जायेगा. प्रशासन अपना काम मुस्तैद होकर कर रहा है इसलिए किसी भी प्रकार की अनियमितता बरतनेवाले को बख्शा नहीं जायेगा.

इसे भी पढ़ें:CORONA EFFECT : टाटा मोटर्स ने की दो दिन के ब्लॉक क्लोजर की घोषणा

Related Articles

Back to top button